कढ़ाई मे ढोकला बनाने की सरल विधि स्टेप बाइ स्टेप

कढ़ाई मे ढोकला बनाने की सरल विधि स्टेप बाइ स्टेप

ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-

Kitchenmsala.blogspot.comबेसन             -  200 ग्राम (2 कप )                   
हल्दी             -  एक छोटी चम्मच
नमक            -  एक छोटी चम्मच
चीनी             -  एक छोटी चम्मच
नींबू  का रस    -  एक चम्मच
बेकिन पाउडर  -  एक छोटी चम्मच से कम

तड़का लगाने के लिए आवश्यक सामग्री :-

तेल             -    एक चम्मच
राई              -   एक छोटी चम्मच
हरी मिर्च       -   2 से 3 (हरी मिर्च के दो टुकड़े कर ले)
कड़ी पत्ता       -   2 से 3
नमक           -   एक छोटी चम्मच
चीनी            -   एक छोटी चम्मच
नींबू का रस   -   एक छोटी चम्मच

   ढोकला बनाने की विधि :-

          1)   बेसन को छान कर किसी बर्तन मे निकाल ले| थोड़ाथोड़ा पानी डालते हुए चमचे से बेसन का घोल बना ले, ध्यान रखे घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गढ़ा हुया तो ढोकला ज्यादा स्पॉन्जी नहीं बनेगा इसलिए मीडियम घोल ही बनाए और घोल मे गुठलियाँ नहीं होना चाहिए फिर हल्दी पाउडर डाल कर मिलाले |

         2)   बेसन के घोल को 20 मिनट के लिए ढक के रख दे ताकि बेसन फूल सके |

         3)   कढ़ाई मे दो छोटे गिलास पानी डाल कर उसमे स्टैन्ड लगाए और धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दे |

         4)   एक थाली मे तेल लगा कर चिकना कर ले |

         5)   बेसन का घोल मे 20 मिनट बाद नींबू का रस, चीनी, नमक डालकर अच्छी तरह से मिला ले| अब इस मिश्रण मे बेकिन सोडा और बेकिन पाउडर डालें फिर चमचे से मिश्रण को चलाएं जैसे ही मिश्रण मे एयर बबल जाए, उसके बाद जिस थाली मे तेल लगाया था उसी थाली मे डालिए फिर उस थाली को कड़ाई मे स्टैन्ड पर ढक कर रखे और 20 मिनट तक मीडियम गैस फ्लैम (आंच ) पर पकाएं |
  
        6)   ढोकला पक चुका है चेक करने के लिए चाकू की नोक ढोकले मे डालिए यदि चाकू की नोक साफ आई तो ढोकला पक चुका है| गैस को बंद कर के ढोकले की थाली को ठंडा होने के लिए रखे फिर चाकू की नोक से ढोकले के किनारे से चाकू को चला कर अलग कर ले फिर दूसरे बर्तन मे इसे पलट कर निकाल ले |

       7)   चाकू से अपने मन पसंद आकार मे काट ले |

  तड़का लगाने की विधि :-

      1)   छोटी कड़ाई मे तेल गरम होने के लिए डाले |

      2)   फिर उसमे राई डाल कर उसे तड़कने से फिर हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर हल्का तल लेंगे, अब इसमे आधा कप पानी डालेंगे फिर नामक, चीनी डाल कर उबाल आने तक इंतजार करे फिर उसके बाद गैस बंद करदे| इसमे नींबू का रस डाले |

      3)   अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर डालें और धनिया से सजा कर गरमा गरम परोसे |  
Kitchenmsala.blogspot.com

सावधानिया :-

     1)   अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पॉन्जी नहीं बनेगा इसलिए मीडियम ही घोले |

     2)   बेकिन सोडा और बेकिन पाउडर डालने के बाद अधिक चमचे से चलाए नहीं तो ढोकला फूल नई पाएगा |

     3)  बेकिन सोडा और बेकिन पाउडर मिक्स करने के बाद तुरंत ही उसे पकने के लिए रखे |

     4)   गैस का फ्लैम कम होने पर भी ढोकला नहीं फूलेगा इसलिए गैस का फ्लैम मीडियम पर ही रखे |