बेसन के लड्डू


https://kitchenmsala.blogspot.com/बेसन के लड्डू


आवश्यक सामग्री :-

बेसन          -      2 कप
भूरा / चीनी   -     2 कप (चीनी को मिक्सी मे पीस ले )
घी              -      1 कप

बेसन के लड्डू बनाने की विधि :-

        1)  कढ़ाई को लो फ्लेम गैस पर रखे और इसमे आधा कप घी डाले फिर बेसन को भी घी मे डाल कर धीमी आंच पर लगातार चालते हुए भून लें यदि बेसन मे घी कम लग रहा हो तो बचे हुए घी मे से थोड़ा - थोड़ा बेसन मे  मिलाए | बेसन के घी छोड़ देने तक उसे भुने बेसन मे याची महक आने ओर बेसन के हल्का डार्क कलर होने तक भूनना है

https://kitchenmsala.blogspot.com/

        2)  बेसन के अच्छे से भून जाने के बाद बेसन मे बिल्कुल थोड़े से पानी का छीटा डाल दें ऐसा करने से बेसन मे अच्छे दाने बन जाते है

        3)  बेसन को थोड़ा ओर भुने जिससे की बेसन का पानी खत्म हो जाए

https://kitchenmsala.blogspot.com/
        4)  बेसन अच्छे से भून कर तयार है तो गैस बंद कर लें और गैस बंद होने के बाद भी बेसन को 1 - 2 मिनिट लगातार चलाते रहे

        5)  बेसन को अच्छे से चलाने बाद इसे एक बर्तन मे निकाल ले ओर थोड़ी थोड़ी देर मे चलाते रहे जिससे की  बेसन अच्छे से ठंडा हो जाए।

        6)  बेसन ठंडा हो जाने के बाद बेसन मे  भूरा या पीसी हुई चीनी डाले ओर अच्छे से मिला ले आप अपने हिसाब से भूरा कम या ज्यादा कर सकते है

  7)  मिश्रण तयार है | मिश्रण मे से थोड़ाथोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल - गोल लड्डू बना लेंगे |

https://kitchenmsala.blogspot.com/
laddu


कुछ
सुझाव  :–

बेसन को अच्छी तरह से हल्का डार्क कलर होने तक लगातार चलाते रहना है | अगर बेसन अच्छे से नहीं चलाया तो बेसन कच्चा रह जाएगा फिर लड्डू खाने मे कच्चे बेसन का स्वाद आएगा |

https://kitchenmsala.blogspot.com/